ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 4.26 लाख रू0 की साइबर धोखाधड़ी करने वाले  साइबर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- वादिनी मंजू विष्ट निवासी- कोटद्वार के द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के पुत्र से आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करीब 4 लाख 26 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-315/2024, धारा- 318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये इस सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करने के साथ-साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्र मोहन के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागसी-पतारसी, बैंक खातों की डिटेल व अन्य जांच की गई जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा जो कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हैं तथा राजस्थान से इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और शातिर किस्म के अपराधी भी हैं। पुलिस द्वारा किये लगातार अथक प्रयासों व पतारसी-सुरागरसी कर उक्त धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के  ठिकानों पर दबिश दी गई जिसमें सफलता हासिल करते हुए मुकदमा उपरोक्त में संलिप्त एक अभियुक्त आशु वर्मा, निवासी- चूरू राजस्थान को दिनांक 08.04.2025 को मानसरोवर लिंक रोड, जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।

नाम पता अभियुक्त

आशु वर्मा (उम्र 24 वर्ष) पुत्र श्री कमल कुमार वर्मा, निवासी- चूरू, थाना-गढ़ चूरू, राजस्थान। हाल निवासी- रिद्धि सिद्धि मानसरोवर लिंक रोड, थाना- मानसरोवर पथ,जयपुर राजस्थान।

अपराध करने का तरीका

अभियुक्त द्वारा आनलाइन ट्रेडिंग का झाँसा देकर डबल मुनाफा कमाने का झांसा देकर लोगों से साइबर धोखाधडी कर पैसा लेना।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 0315/2024, धारा- 318(4) BNS

पुलिस टीम

1.उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान- C.I.U

2.उपनिरीक्षक प्रधुमन सिंह नेगी

  1. मुख्य आरक्षी सतेन्द्र यादव

4.आरक्षी आशीष बिष्ट- साईबर सैल कोटद्वार

5.आरक्षी अरविन्द राय- साईबर सैल कोटद्वार आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!