Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

श्रीनगर: चारधाम यात्रा और आपदा प्रबंधन को लेकर 103 होमगार्ड जवानों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर- जिला प्रशिक्षण केंद्र होमगार्ड्स, श्रीनगर में आपदा प्रबंधन, पर्यटन व चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 103 पुरुष होमगार्ड जवानों के लिए पुनरावृत्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन पौड़ी द्वारा 08 एवं 09 अप्रैल को प्रशिक्षण कार्यकम आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर किशन सिंह पंवार ने बताया कि आंतरिक कक्षा में जवानों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। मास्टर ट्रेनर किशन सिंह पंवार तथा विनोद सिंह नेगी द्वारा जवानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए

 

विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक उपायों व तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान के मॉक ड्रिल के माध्यम से जवानों को वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित गति से राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जवानों को मानसिक व शारीरिक रूप से आपदा की चुनौती से निपटने के गुर सिखाए गए । इस अवसर पर जिला कमांडेंट होमगार्ड निर्मल जोशी, निरीक्षक सुरेश कुमार, प्लाटून कमांडर इलियास अहमद, श्रीमती बबीता रावत सहित अन्य अधिकारीगण व प्रशिक्षणरत जवान उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!