Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

स्मार्ट सिटी देहरादून में गंदगी पर जन अधिकार पार्टी का एक्शन: शौचालयों की हालत सुधरवाने में मिली सफलता”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिसे स्मार्ट सिटी का नाम भी दिया गया है।वही स्मार्ट सिटी आज बहुत हीं दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति में है। राजधानी में नेताओं और मंत्रियो को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं। जन अधिकार पार्टी-जनशक्ति द्वारा लगातार लोगो के बीच जाकर जनहित के मुद्दे उठाये जा रहे है। इसी क्रम में प्रदेश सचिव प्रियंका रानी द्वारा कुछ दिन पूर्व राजीव गांधी कॉम्लेक्स देहरादून के शौचालय में गंदगी, टूट-फूट व बदबू को लेकर आवाज उठाई गई थी। जिस पर जन अधिकार पार्टी- जनशक्ति द्वारा अधिकारियों से वार्तालाप कर शौचायलयों की सफाई करते हुए दुरुस्त रूप से सुचारू करने को कहा गया उक्त परिसर में 4 शौचालय हैं और चारों की स्थिति बहुत दुर्गम है।

 

निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव व प्रदेश सचिव प्रियंका रानी जिन्होंने निरक्षण में देखा कि दो शौचालय विधिवत रूप से साफ व मरम्मत कर सुचारू रूप से जनता के लिए चालू कर दिए गए हैं और दो शौंचालयों में सफाई मरम्मत का कार्य चालू है। जल्द ही इनका भी कार्य पूरा होते ही सुचारू रूप से जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा। जिस पर जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव प्रदेश सचिव प्रियंका रानी व तमाम कार्यकर्ताओं ने आवास विकास सचिव प्रकाश चंद्र दुमका जी को उक्त सफाई के कार्यों में विशेष सहयोग दिए जाने के लिए पुष्प गुच्छ देकर आभार व्यक्त किया। साथ ही उक्त कार्य में सहयोग किए जाने वाले अधिकारीयों  कर्मचारीयों व मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण प्रशासन का धन्यवाद किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!