Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

आदर्श कॉलोनी के अनंत प्रेम आश्रम में भजन संध्या का भव्य आयोजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- आदर्श कॉलोनी स्थित अनंत प्रेम आश्रम में आयोजित सालाना सत्संग सम्मेलन के तहत रविवार शाम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और आध्यात्मिक माहौल में खुद को सराबोर किया। भजन संध्या में मशहूर भजन गायक अमन सांवरिया ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिनकी संगीतमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे-जैसे भजन संध्या आगे बढ़ी, श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए और भजनों की मधुर धुनों पर झूमने लगे।

पूर्व विधायक ने लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी पहुंचे। उन्होंने भजन संध्या का आनंद लिया और आश्रम की पूजनीय बाईजी संत प्रेमनंद निष्ठानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सत्संग सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति

भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे मन से भजनों का आनंद लिया और भक्ति भाव में लीन हो गए। इस अवसर पर संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, बॉबी टुटेजा, खैराती गगनेजा, चेतन खनिजो, राजू हुडिया, करण अरोड़ा, मनदीप अरोड़ा, सोहित अरोड़ा, नितिन परुथी, राजेंद्र हुडिया, मनी गंगनेजा, गुलशन बजाज, संभव टुटेजा समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!