Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

दिल्ली विश्वविद्यालय के 101वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में अलंकार को  पीएचडी उपाधि प्राप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- दिल्ली विश्वविद्यालय के 101वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में डॉ. अलंकार महतोलिया को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उनका शोध “हिंदुस्तानी रागों में अंतःसंबंध के विविध आधार: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर केंद्रित था, जिसे प्रोफेसर अनुपम महाजन के मार्गदर्शन में पूरा किया गया।समारोह का आयोजन 22 फ़रवरी को विश्वविद्यालय परिसर में हुआ, जहां कुलपति एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में विभिन्न संकायों के शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।

 

डॉ. अलंकार महतोलिया वर्तमान में नैनीताल स्थित डीएसबी परिसर में सहायक प्रोफेसर संविदा  के रूप में कार्यरत हैं। शोधकार्य के दौरान उन्होंने हिंदुस्तानी राग प्रणाली में अंतःसंबंधों की जटिलताओं को समझने के लिए गहन विश्लेषण किया और संगीत शास्त्र के क्षेत्र में  योगदान दिया। इस उपलब्धि पर  कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू ,डॉ दीपक , डॉ  विजय कुमार ,डॉ संतोष कुमार सहित डॉ गगन होती ,डॉ अशोक कुमार ,डॉ रवि जोशी ,डॉ संध्या ,डॉ लक्ष्मी धस्माना तथा उनके सहकर्मियों, परिवार और शिष्यों ने हर्ष व्यक्त किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!