Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

बेटी के घर गई महिला के सूने मकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- आंखों का ऑपरेशन कराने बेटी के घर गई बिंदुखत्ता के तिवारी नगर टूटी पुलिया निवासी महिला के घर के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली। पीड़िता ने बिंदुखत्ता पुलिस चौकी में जाकर तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के तिवारीनगर टूटी पुलिया निवासी बसंती तिवारी अपनी बेटी के घर राजस्थान एक माह पूर्व गई थी, जहां उसने अपनी आंखों का ऑपरेशन कराया, 2 दिन पूर्व महिला के बटाईदार ने बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है, तथा अंदर सामान बिखरा पड़ा है, इसके बाद महिला ने अपने पड़ोसी को घर के भीतर भेजा तो उसने बताया कि घर के अंदर अलमारी एवं बक्सों के ताले टूटे हुए हैं,

 

और सारा सामान बिखरा हुआ है, आनन-फानन में घर पहुंची बसंती देवी ने अलमारी के अंदर रखे जेवरात एवं नगदी गायब देखी तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पीड़िता के अनुसार अज्ञात चोर उसके घर में रखे तीन तोला सोने के जेवरात एवं 25000 रुपए की नगदी समेत काफी सामान चोरी करके उसकी गैर मौजूदगी में घर से ले गए हैं। बिंदुखत्ता पुलिस चौकी में पहुंची पीड़िता ने मामले की तहरीर देते हुए पुलिस से चोरों का पता लगाकर उसका सामान उसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। इधर चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने कहा कि वह मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर रहे हैं,

 

तथा से क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का पुलिस खुलासा करेगी। उक्त घटना से बसंती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है, विदित रहे कि बसंती देवी के पति लगभग 30 वर्ष पूर्व से लापता है, तथा उसने मेहनत मजदूरी कर अपनी इकलौती बेटी का विवाह राजस्थान किया। जहां वह एक माह पूर्व अपनी आंखों का ऑपरेशन करने गई हुई थी, परंतु इधर चोरों ने उसका घर खाली कर दिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!