Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

थत्यूड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, एक भाई की मौत, दूसरा घायल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

थत्यूड़- थत्यूड़ मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। शादी समारोह से घर लौट रहे दो भाइयों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया | देर रात ग्राम ललोटना में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद गंभीर सिंह (53) पुत्र सबल सिंह और उनके भाई महावीर सिंह (48) पुत्र सबल सिंह अपनी कार (UK09A2651) से अपने घर नौघर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे थत्यूड़ से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पावर हाउस के पास पहुंचे, कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

रेस्क्यू ऑपरेशन, लेकिन एक की नहीं बची जान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक गंभीर सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि उनके भाई महावीर सिंह को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पहाड़ी सड़कों पर सतर्कता की जरूरत            

स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, विशेषकर रात के समय। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की विस्तृत जांच जारी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!