Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

बेखौफ वन तस्करों का आतंक! गश्त कर रहे वन दरोगाओं पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- बेखौफ वन तस्करों ने गुरुवार देर रात भाखड़ा वन रेंज में गश्त कर रहे दो वन दरोगाओं पर जानलेवा हमला करते हुए ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। आरोपी तस्कर वन दरोगाओं की बंदूक, मोबाइल और बाइक तोड़कर छह सरकारी कारतूस भी लूट लिए और साथ ही पीपलपड़ाव वन चौकी पहुंचकर कब्जे में ली 52 कट्टे बेलपत्रों से लदी ट्रैक्टर ट्राली भी लेकर फरार हो गए। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

बताते चले कि गुरुवार रात वन दरोगा मनोज कुमार मेलकानी और मोहन सिंह भाखड़ा वन रेंज के लामाचौड़ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात करीब 8.25 बजे वे वन निगम कटान प्लॉट लामाचौड़ 96 से लौट संख्या-27 पर पहुंचे। उन्होंने यहां दो बाइक और उसके पीछे ट्रैक्टर ट्रॉली को देखकर रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने उनपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया और छह-सात लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने वन दरोगा मोहन सिंह का मोबाइल सबूत मिटाने के उद्देश्य से तोड़ दिया।

 

वहीं, वन दरोगा मनोज की बाइक भी तोड़ दी। हमलावर ने मोहन की बंदूक तोड़ दी और छह कारतूस लूट ले गए। वन दरोगाओं ने किसी तरह तस्करों के कब्जे से 52 बोरे बेलपत्र से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को छीनकर पीपलपड़ाव वन चौकी पहुंचाया |बेखौफ तस्कर चौकी से भी ट्रैक्टर ले उड़ेः पीड़ित दोनों वन दरोगाओं ने मुखानी थाने में दी तहरीर में बताया कि एक महिला समेत सात तस्करों ने पीपलपड़ाव वन चौकी पहुंचकर भी उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जबरन कब्जे में ली बेलपत्र से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली भी लेकर फरार हो गए।

 

वन विभाग और वन तस्करों के बीच मुठभेड़, मारपीट की घटनाओं पर रोक लगाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। गुरुवार देर रात वन तस्करों ने पीपलपड़ाव वन चौकी में सीज किए गए ट्रैक्टर ट्रॉली को दो दरोगाओं के साथ मारपीट कर छुड़ा लिया। वन कर्मियों का कहना है जिस ट्रैक्टर ट्रॉली में तस्कर वन उपज को छिपाकर ला रहे थे। वह वर्ष 2020 में सीज हो चुकी है। वन दरोगा मनोज कुमार मेलकानी का कहना है कि पुलिस की कमजोर विवेचना के कारण तस्कर और वाहन छूटते जा रहे हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!