Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सदन में पहाड़-मैदान विवाद पर गरमाई राजनीति, मंत्री-विपक्ष में तीखी नोकझोंक! विपक्ष का वॉकआउट, मंत्री ने खेद प्रकट किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून– उत्तराखंड विधानसभा सत्र में शुक्रवार को पहाड़ और मैदान के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और विपक्षी विधायकों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। सदन में पहाड़ में नक्शा पास कराने में आ रही दिक्कतों को लेकर संसदीय कार्यमंत्री जवाब दे रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट की एक टिप्पणी पर मंत्री गुस्से में आ गए और विपक्ष पर उत्तराखंड को पहाड़ और मैदान में बांटने का आरोप लगाया। इस बयान से विपक्ष आगबबूला हो गया और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मंत्री पर असंसदीय भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सदन में हंगामा बढ़ता चला गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को फटकारा

बढ़ते हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा, सदन किसी चौराहे की तरह नहीं है। हम सब उत्तराखंड के लोग हैं। पहाड़-मैदान की बहस से हमें बचना चाहिए। उत्तराखंड की लड़ाई सबने मिलकर लड़ी है, इसे इस तरह बांटना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जताया खेद

इस विवाद के बाद वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने बयान पर खेद प्रकट किया। उन्होंने कहा, उत्तराखंड में रहने वाले सभी लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं। मेरी किसी बात से अगर किसी को ठेस पहुंची हो, तो मैं हृदय से खेद प्रकट करता हूं।”

राजनीतिक संग्राम जारी, आगे क्या होगा?

पहाड़-मैदान विवाद पर सत्ता और विपक्ष के बीच तनातनी बढ़ती दिख रही है। विपक्ष मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है, जबकि सरकार इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगा रही है

और पढ़ें

error: Content is protected !!