Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

लालकुआं गौला नदी खनन निकासी लालकुआं गेट में स्वामियों एवं खनन व्यवसायियों ने किया हंगामा…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- लालकुआं गौला नदी खनन निकासी लालकुआं गेट में आज वाहन स्वामियों एवं खनन व्यवसायियों ने हंगामा कर दिया है। आरोप है कि लालकुआं गेट में तैनात वन विकास निगम के ठेकेदारी श्रमिक गौला नदी में सैकड़ो वाहनों को रेता बजरी भरने के लिए गौला नदी में प्रवेश कराने के बाद काम छोड़कर फरार हो गए हैं, जिनके चले जाने के बाद अब सैकड़ो वाहन गौला नदी में ही फंस गए हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए वाहन स्वामियों एवं खनन व्यवसायियों ने हंगामा शुरू कर दिया है,

 

वाहन स्वामियों का कहना है कि वेतन संबंधित मांगों को लेकर आंदोलनरत ठेकेदारी श्रमिकों ने आज दोपहर को गौला गेट से फरार होकर निगम को तगड़ा झटका दिया है, परंतु गौला नदी के भीतर सैकड़ो वाहन फंस जाने के चलते लोग अत्यधिक परेशान हो गए हैं, परंतु वन निगम के अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है, इधर डीएलएम धीरेश बिष्ट ने उक्त घटना से अभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें मामले का संज्ञान नहीं है, वह जानकारी हासिल करके बताएंगे। फिलहाल दोपहर 1 बजे बाद भी कर्मचारियों के फरार हो जाने के चलते सैकड़ो वाहन नदी के भीतर फंसे हुए थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!