Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

ग्राम बागजाला वासियों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस कमेटी एस सी विभाग उत्तराखण्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के नेतृत्व में ग्राम बागजाला वासियों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर ग्राम बागजाला के निवासियों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को जन कल्याण समिति बागजाला के लेटर पैड में एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें ग्राम बागजाला को मालिकाना हक दिए जाने और पूर्व की भांति देवला तल्ला पंजाया ग्राम पंचायत में मतदान सूची में जोड़ने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बागजाला गांव 1942 से बसा हुआ है और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1978 में पट्टे आवंटित किए गए थे, लेकिन अभी भी ग्रामीणों को मालिकाना हक नहीं मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत में मतदान सूची में जोड़ने के लिए कई बार प्रयास किया गया है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

 

तथा उत्तराखंड शासन के आदेश पर वन विभाग ने ग्राम बागजाला में नवीनीकरण कार्यों पर पूर्ण तरह रोक लगा दी है।कई ग्रामीणों के आंसु तक आ गए थे।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने संज्ञान लेते हुए कहा कि वे ग्राम बागजाला के साथ हैं और यह मामला को विधानसभा में उठाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। शिष्टाचार भेंट करने में संरक्षक बागजाला जनकल्याण समिति इन्दर पाल आर्य, अध्यक्ष कैलाश चंद्र चमोली, सचिव विपिन राज,

 

कोषाध्यक्ष दयाकिशन, दीवान राम, चंदन राम, हीरा बल्लभ, हयात सिंह, मोहन लाल, केशव राम, श्याम लाल, गजेंद्र कुमार, मोहन राम, पंकज चौहान, कृष्णा कुमार, रमेश चंद्र, श्याम लाल, मनी राम, अक्षय कुमार, संजय कुमार, वीर सिंह, त्रिलोचन जोशी, राजेंद्र प्रसाद, राधा बल्लभ, जगदीश, पूरन राम, मोहन राम, कृष्ण कुमार, हेमन्त पाल आर्य आदि बागजाला के कई गणमान्य नागरिक, ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!