Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

(सड़क सुरक्षा अभियान) नाबालिगों के वाहन चलाने पर लगातार कार्यवाही जारी, पुलिस ने अभिभावक के विरुद्ध किया अभियोग पंजीकृत……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल/ मल्लीताल- सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम /यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम चंद पंत मय पुलिस टीम चैकिंग के दौरान घोड़ा स्टैंड बारपथ्थर मल्लीताल के पास  चैकिंग के दौरान 03 बच्चे एक मोटरसाइकिल UK04E9957 पर सवार होकर मल्लीताल की ओर जा रहे थे। वाहन चालक की उम्र 15 वर्ष बताई गई और बताया कि वे हाईस्कूल का के छात्र है। उक्त वाहन को सीज कर ₹34,500 का चालान मा0न्यायालय किया गया। बालक के पिता द्वारा नाबालिग को वाहन चलाने देने पर एमवी एक्ट की धारा 199 ए के तहत अपराध है।

उक्त सम्बन्ध में वाहन स्वामी के विरुद्ध मल्लीताल थाने में धारा 199ए के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने की अपील

सभी नागरिकों से अपील है कि कृपया नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यह एक दंडनीय अपराध है और इसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएँ हो सकती हैं, जिससे न केवल बच्चों की जान को खतरा हो सकता है, बल्कि दूसरों की जान भी प्रभावित हो सकती है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!