Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

बिजली के प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- ग्रामीण क्षेत्र में लगाए जा रहे बिजली के प्रीपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लूटाबढ़ गांव के अलावा ऊर्जा निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों की गैर मौजूदगी में विभागीय कार्यालय पर नारेबाजी करते विरोध किया। पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश में भाजपा सरकार यूपी की तुलना में दो रुपये प्रति यूनिट महंगी बिजली बेचकर प्रदेश की जनता को लूट रही है। सरकार गरीब लोगों का उत्पीड़न करने के लिए प्रीपेड मीटर लगवा रही है,

 

जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रावत ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी यदि प्रीपेड मीटर लगाए गए तो उन्हें तोड़कर लोगों को इनसे निजात दिलाई जाएगी। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के तेवर देखकर प्रीपेड मीटर लगाने वाले ठेकेदार के लोग मंगलवार को लूटाबढ़ गांव मीटर लगाने ही नहीं पहुंचे। प्रदर्शन करने वालों में भुवन पांडे, बबलू तिवारी, मोईन खान, प्रशांत पांडे, जरीफ सैफी, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, यूसुफ सिद्दीकी, प्रखर पांडे, सुमित तिवारी, धीरज उपाध्याय, उमाकांत ध्यानी, फैजुल हक, भुवन शर्मा आदि थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!