Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी- घर में घुसकर मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- शहर के किदवई नगर के एक मकान में चार दिन पहले घुसकर दो मोबाइल फोन चुराने में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बनभूलपुरा के किदवई नगर में ख्वाजा मस्जिद के निकट रहने वाले मोहम्मद अयाज के घर यह वारदात छह फरवरी की रात हुई थी। चोर अयाज के पिता फसाहत हुसैन और भाई अजमान के मोबाइल फोन चुरा ले गया था।

 

अयाज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों फोन का पता लगा लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक इसके बाद हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की पार्किंग से गौला नदी किनारे के जवाहर नगर के रहने वाले दिवाकर को पकड़ा। दिवाकर से दोनों मोबाइल बरामद हो गए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!