Breaking News

जरूरी स्वास्थ्य जांचों की दरों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फूंका भाजपा सरकार का पुतला…… हल्द्वानी- 14 वर्षीय धीनिधि ने किया शानदार प्रदर्शन राष्ट्रीय खेलों में बनाए तीन नए रिकॉर्ड….. काशीपुर की काया पलट करके दिखाऊंगा: दीपक बाली पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा ने प्रयागराज कुंभ में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दु:ख जताते हुए घायलों के स्वास्थ्य होने की कामना की गौला निकासी को लेकर खनन व्यवसायियों की आयोजित महापंचायत में गौला निकासी शुरू नहीं करने का ऐलान किया गया…….. हल्द्वानी में बिजली विभाग ने 39 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 46.50 लाख वसूले…….

हल्द्वानी-86 साल के इतिहास में मात्र दो महिलाओं के सिर पर सजा ताज…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

13 साल के नगर निगम के मेयर के चुनावों में राष्ट्रीय दलों ने नहीं दिया टिकट

हल्द्वानी। महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले में सियासी दल इजा और बैंणी कहते हुए प्रायः थकते नहीं हैं लेकिन जब प्रतिनिधित्व या चुनाव लड़ने की बात आती है तो वे उनको टिकट देने में कंजूसी बरतते हैं या टिकट नहीं दे पाते हैं। इसके लिए वे अपने समीकरणों का वास्ता देकर उनको किनारा कर देते है। इतिहास गवाह है कि उत्तराखंड बने 25 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक विधायकों का प्रतिनिधित्व दहाई के पार नहीं कर पाया है। यही हाल संसद सदस्यों का भी है।

हल्द्वानी नगर निगम बने 13 साल हो चुके हैं लेकिन बड़े दलों में षुमार सियासी दलों ने महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाने से गुरेज किया। वहीं हल्द्वानी नगर पालिका 1942 में अस्तित्व में आई थी लेकिन अभी तक मात्र दो महिलाएं ही नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर पहुंचने में सफल रही हैं। ऐसे में यहां की महिलाओं को इजा और बैणी कहने से उनका उदार होने से रहा बल्कि उनको चुनावों में प्रतिनिधत्व देना पड़ेगा। विदित हो की 1942 में टाउन एरिया घोषित हुआ। आजादी के बाद हल्द्वानी नगर पालिका में तब्दील हो गया। पालिका का पहला बोर्ड मार्च 1943 में अस्तित्व में आया और दयाकिशन पांडे अध्यक्ष निर्वाचित हुए। दया किशन पांडे दो बार और हीराबल्लभ बेलवाल चार बार पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चौथी बार 1971 में चुने गए हीराबल्लभ बेलवाल का कार्यकाल 11 अगस्त 1977 तक चला। सके बाद 1988 तक पालिका बोर्ड का चुनाव नहीं हो सका और प्रशासक की नियुक्ति रही। 24 अगस्त 1988 को नवीन चंद्र तिवारी पालिकाध्यक्ष बनाए गए। उसके बाद वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे, लेकिन कामयाब नहीं हुए। 2003 से 2008 तक पालिकाध्यक्ष रहे हेमंत सिंह बगड्वाल को कांग्रेस ने नगर निगम बनने के बाद 2013 में हुए चुनाव में मेयर प्रत्याशी के तौर पर पार्टी सिंबल पर मैदान में उतारा, जिसमें भाजपा प्रत्याशी डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने जीत दर्ज की। सपा प्रत्याशी अब्दुल मतीन सिद्दीकी दूसरे और हेमंत बगड्वाल तीसरे नंबर पर रहे। वहीं 2018 में एक बार फिर से जोगेन्द्र सिंह रौतेला ने आए नगर निगम चुनाव के परिणाम में दोबारा जीत दर्ज कर इतिहास दोहराया।

हल्द्वानी नगर पालिका में अध्यक्षों का कार्यकाल

चौ.श्याम सिंह                     01 नवंबर 1942 से 15 मार्च 1943

मुरली मनोहर माथुर            16 मार्च 1943 से 9 सितंबर 1946

दयाकिशन पांडे                   28 अक्तूबर 1946 से 30 अप्रैल 1952

घनानंद पांडे                       28 मई 1952 से 31 दिसंबर 1953

दयाकिशन पांडे                  01 जनवरी 1954 से 18 जून 1957

हीराबल्लभ बेलवाल            16 जून 1957 से 14 मई 1958

नंदकिशोर खंडेलवाल          15 मई 1958 से 30 जनवरी 1964

हीराबल्लभ बेलवाल            31 जनवरी 1964 से 17 जुलाई 1967

मोहम्मद अब्दुल्ला               25 जुलाई 1967 से 31 जुलाई 1968

हीराबल्लभ बेलवाल            31 जुलाई 1968 से 11 अगस्त 1977

नवीन चंद्र तिवारी               24 नवंबर 1988 से 19 जनवरी 1994

सुषमा बेलवाल                   05 मार्च 1997 से 15 मार्च 2002

हेमंत सिंह बगडवाल            08 फरवरी 2003 से 14 फरवरी 2008

रेनू अधिकारी                      05 मई 2008 से 21 मई 2011

हल्द्वानी नगर निगम में मेयर का कार्यकाल …

डा. जोगेन्द्र सिंह रौतेला              2013 से 2018

डा. जोगेन्द्र सिंह रौतेला              2018 से 2024

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!