Breaking News

एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी

हल्द्वानी- शनि बाजार की दुकानों को सड़क से हटवाने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- गौलापार से मंडी की ओर जाने वाली सड़क के बीचोंबीच शनि बाजार की दुकानों के लगने से गौलापार के लोगों को मंडी तक आवाजाही करने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर सड़क में लगने वाली बाजार पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने की मांग की। गौलापार से पहुंचे काश्तकारों ने अधिकारियों को बताया कि गौलापुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण गौलापार के काश्तकार मंडी तक उपज पहुंचाने के लिए शनि बाजार रोड का उपयोग करते हैं,

 

लेकिन शनिवार को कारोबारी सड़क में दुकान लगा देते हैं जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो जाती है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों से शनि बाजार की दुकानों को सड़क से हटवाने और रास्ते को खुलवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हरेंद्र क्वीरा, गौरव कर्नाटक, मनोज मेहरा आदि शामिल थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!