Breaking News

एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी

हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर ने सुनी समस्याएं, आयुक्त ने महिला कर्मी के बैंक खाते में जमा कराया दो माह का वेतन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी में आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक महिला कर्मी को दो महीने का वेतन दिलवाया। इस दौरान आयुक्त ने कई लोगों की समस्याएं का भी निस्तारण कराया। कैंप कार्यालय में हुई सुनवाई के दौरान भोटिया पड़ाव निवासी चंद्रा देवी ने आयुक्त को बताया कि वह नाइका के स्टोर में कार्य करती थी।

 

कहा कि स्टोर मालिक ने उसके दो माह के वेतन भुगतान नहीं किया है। इस पर आयुक्त ने संबंधित स्टोर के प्रबंधक से महिला कर्मी के खाते में उसके दो माह का वेतन जमा करवाया। पिथौरागढ़ निवासी अशोक चंद्र लोहनी ने शिकायत की कि हल्द्वानी निवासी गुरजिंदर ने उससे विदेश भेजने के नाम पर 1.80 लाख रुपये की ठगी की है।

 

आयुक्त ने गुरजिंदर को तलब कर हफ्ते भर में धनराशि लौटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस तरह की घटनाओं में दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण हटाने आदि की भी समस्याएं भी आयुक्त ने सुनीं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!