Breaking News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई के दौरान DAP खाद की कमी की गंभीर समस्या का समाधान के लिए की राजेश शुक्ला से मुलाकात…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उधमसिंहनगर- प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई के दौरान DAP खाद की कमी की गंभीर समस्या का समाधान के लिए उत्तराखंड फर्टिलाइजर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लाल खुराना ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से मुलाकात की, जिसमें उधमसिंहनगर और अन्य जिलों में खाद की कमी की जानकारी दी। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तत्काल कदम उठाते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी से टेलीफोनिक बातचीत की।

 

बातचीत के दौरान शुक्ला ने मंत्री को बताया कि उधमसिंहनगर जिले में रबी फसलों, जैसे लाही, मटर और गेहूं की बुवाई पहले ही शुरू हो चुकी है, लेकिन अक्टूबर माह में खाद की आपूर्ति नहीं हो सकी है। यह स्थिति किसानों के लिए अत्यंत चिंता का विषय है, क्योंकि रबी फसलों की बुआई का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है और समय पर खाद न मिलने से फसलें प्रभावित हो सकती हैं। पूर्व विधायक ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से अनुरोध किया कि कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड को दो रैक DAP खाद की आपूर्ति तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं।

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने ज्वाइंट डायरेक्टर दिनेश कुमार को निर्देशित करने के लिए कहा, ताकि उधमसिंहनगर और अन्य प्रभावित जिलों में खाद की किल्लत का समाधान जल्द से जल्द हो सके और किसान बिना किसी बाधा के अपनी फसलों की बुआई कर सकें। यह कदम राज्य के किसानों के हित में लिया गया है, ताकि उन्हें समय पर खाद की उपलब्धता हो और उनकी फसलों की बुआई सुचारू रूप से हो सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!