Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

हल्द्वानी- शराब के नशे में मटन लगा बीफ, काटा हंगामा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- पार्टी के दौरान ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से मंगाए मटन को बीफ बताकर युवक ने हंगामा कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह युवक कुछ लोगों के साथ मुखानी थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने खाद्य सुरक्षा की टीम बुलाकर सैंपल भरवाए और जांच के लिए लैब भेजे हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार रात दोस्तों के साथ पार्टी करने बैठे डहरिया निवासी युवक ने फूड डिलीवरी एप जोमैटो से मटन ऑर्डर किया।

 

पांच फुल मटन और शराब पीने के बाद युवक को मांस बीफ लगने लगा। इसे लेकर युवक ने बुधवार रात जमकर हंगामा काटा। नशे में धुत युवक पुलिस के पास भी पहुंच गया। रात करीब 11:30 बजे मुखानी पुलिस ने समझाकर शांत किया और घर भेज दिया। इसके बाद उसने इस प्रकरण को व्हाट्सएप पर डाल दिया।

 

बृहस्पतिवार सुबह संगठनों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर थाने पहुंच गए। हंगामा होता देख पुलिस ने खाद्य सुरक्षा की टीम को बुलाया और सैंपल भरवाए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मटन प्रतीत हो रहा है। सैंपल ले लिए गए हैं। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि सैंपल हैदराबाद लैब भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!