Breaking News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

डीएसबी परिसर में गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर किए गए कई कार्यक्रम……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- डीएसबी परिसर में गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कई कार्यक्रम किए गए। निदेशक प्रो नीता बोरा  शर्मा ,चीफ प्रॉक्टर प्रो हरीश बिष्ट ,संकायाध्यक्ष प्रो  पदम सिंह सिंह बिष्ट ने गांधी जी तथा शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया। प्रो नीता बोरा शर्मा नए कहा की देश को आजाद कराने में गांधी जी  का अहिंसा का पाठ पूरे विश्व के लिए  सीख रही है , गांधी  दर्शन हमे जीवन के रहस्य से अवगत कराता है ।

 

चीफ प्रॉक्टर प्रो हरीश बिष्ट ने कहा की गांधी एवम शास्त्री को आत्मसाध करने की जरूरत है ।कार्यक्रम का  संचालन करते हुए विजिटिंग प्रोफेसर निदेशक प्रो ललित तिवारी  ने गांधी जी एवम शास्त्री  जी का जीवन वृत्त सही गांधी दर्शन प्रस्तुत किया। प्रो ललित ने कहा की गांधी जी कहते थे करो या मरो जिससे हम आजादी मिली और जैसे सोचोगे वैसे ही बन जाओगे । कार्य क्रम में इसको,सारस्वत,राठौर नए भी गांधी दर्सन पर विचार रखे।

 

संगीत विभाग ने डॉक्टर रवि जोशी ,डॉक्टर अशोक कुमार ,डॉक्टर संध्या ,डॉक्टर अलंकार  के साथ विद्यार्थियो  ने वैसनाव जान तो तेने कहिए पर पराई जाने ना , ओ पालन हारे की सुंदर प्रस्तुति की तथा सभी ने मिलकर रामधुन रघुपति राघव राजा राम गाया कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोलन कार्यों को भी  नमन किया गया जिनके योगदान से राज्य बन सका। कार्यक्रम के अंत मे मिष्ठान वितरण हुआ । कार्यक्रम में प्रो गिरीश रंजन तिवारी ,प्रो ज्योति जोशी ,प्रो गीता तिवारी , डॉक्टर गिरीश खरकवाल,डॉक्टर रीना सिंह ,dr उजमा ,डॉक्टर नगमा ,

 

डॉक्टर हेमा  डॉक्टर  सरोज पालीवाल ,डॉक्टर अर्शी,डॉक्टर हरदेश कुमार सहित सूर्यवंशी , ऋचा , नंदा बल्लभ पालीवाल , डीएस बिष्ट ,कुंदन ,अजय  सहित केनफील्ड,रानी लक्ष्मी बाई ,गौरादेवी , केपी होस्टल  सहित भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!