Breaking News

रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

लापरवाह बना वन महकमा, हल्द्वानी डिवीजन की रनसाली रेंज में दो दर्जन से अधिक खैर के पेड़ों की जांच…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी डिवीजन की रनसाली रेंज में वन तस्करों द्वारा काटें गए दो दर्जन से अधिक खैर के पेड़ों की जांच में लापरवाह बना वन महकमा, कुमाऊँ कंजर्वेशन को दे रखी है मामले की, गुर्जरों की शिकायत पर दी मामले की जांच। लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी डिवीजन की रनसाली रेंज में वन तस्करों ने काटें दो दर्जन से अधिक खैर, शीशम,

और सागौन के पेड़,तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी डिवीजन के तेजतर्रार डीएफओ के छुट्टी पर जाते ही जंगल में घुसकर काट डाले वन तस्करों ने भारी संख्या में खैर के पेड़, वन गुर्जरों ने किया था मामले का खुलासा। तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी डिवीजन के तेजतर्रार डीएफओ के छुट्टी पर जाते ही काटें गए भारी संख्या में खैर के पेड़,वन रक्षकों की मिलीभगत से खेला गया खैर के पेड़ों की तस्करी का खेल,वन मुखिया के आदेश के बाद भी जांच में लापरवाह बना वन विभाग,डिवीजन में तैनात कई अधिकारी और रेंजर लगे मामले को रफादफा करने में,कल तक जो शिकायत कर रहे थे गुर्जर वह भी दे रहे हैं

विभागीय अधिकारियों का साथ,गुर्जरों के साथ वन विभाग के अधिकारियों की चल रही है समझौते को लेकर बातें,खुलासा करने वाले वन गुर्जरों को दिया जा रहा है वन विभाग की तरफ से ऑफर,मामला दबाने के लिए शिकायत करने वाले गुर्जरों पर बनाया जा रहा दबाव।  अखिर इतने बड़ी खैर तस्करी को क्यों दबाने में लगा वन विभाग,देहरादून से आए वन मुखिया के आदेश को भी नही मान रहे सूबे की धामी सरकार के बेलगाम अधिकारी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृहक्षेत्र से लगे जिले का है मामला,धामी सरकार में काटें जा रहे खैर के जंगल,खमौश वन विभाग।

मामले में दोषी कर्मचारी एवं अधिकारियों को बचाने के लिए कछुआ गति से चल रही खैर के पेड़ों की जांच, सूत्रों की माने तो अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फाइल बंद करने की तैयारी में जांच अधिकारी,उच्च अधिकारी भी दे रहे हैं जांच में सहयोग, सवाल अखिर कौन है खैर तस्करी का सरगना, क्यों बचा रहा वन विभाग अपने चेहते तस्कर को।

और पढ़ें

error: Content is protected !!