Breaking News

कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश

बिछड़े शिवभक्तों को मिलाने में लगी है पौड़ी पुलिस की खोया पाया टीम……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड़ मेला में मुख्य मुख्य स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये खोया पाया केंद्रों की स्थापना की गयी है जो तत्परता से परिजनों से बिछड़े हुये शिवभक्तों को मिलाने के अलावा अन्य प्रकार से भी श्रद्धालुओं की लगातार सहायता कर रहे हैं। पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड मेला में परिजनों से बिछड़ने वाले बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को पी0ए0 सिस्टम, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से ढूंढ-ढूंढकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में खोया पाया केन्द्र नीलकण्ठ पर सूचना प्राप्त हुयी कि 03 नन्हे भोले जो अपने परिजनों के साथ श्री नीलकण्ठ मन्दिर में दर्शन करते समय बिछड़ गये है जिस सूचना पर खोया पाया केन्द्र पर नियुक्त कार्मिकों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अथक प्रयासों से तीनों नन्हें भोलो को खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड मेला प्रारम्भ होने से अब तक अपने अथक प्रयासों से 154 बिछड़े शिवभक्तों को उनके परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!