Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी- चिंगारी के साथ बस से उठा धुआं…35 यात्रियों में चीखपुकार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी से टनकपुर जा रही रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से चिंगारियां निकलने से 35 यात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों और चालक-परिचालक ने धुएं और चिंगारियों का शांत किया। घटना से गुस्साए यात्रियों ने चालक-परिचालक के साथ धक्का मुक्की भी कर दी। बाद में चालक इसी बस को लेकर टनकपुर रवाना हुआ। टनकपुर डिपो की 44 सीटर बस (यूके 07 पीए 2934) बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सवारियों को लेकर हल्द्वानी स्टेशन से टनकपुर के लिए रवाना हुई।

 

बताते हैं कि बनभूलपुरा के निकट रेलवे फाटक को पार करने के बाद बस जैसे ही चोरगलिया रोड पर बढ़ी तो अचानक इंजन के पास बस में चिंगारियां निकलने लगीं। चिंगारी के साथ धुआं उठता देख सवारियों में अफरातफरी मच गई। चालक के ब्रेक मारते ही लोग जान बचाने के लिए मुख्यद्वार के साथ ही खिड़की से बाहर निकले। इस दौरान चालक भरत पाठक ने बैटरी का तार खींचा और परिचालक के साथ कुछ सवारियों ने रेत डाला तो चिंगारियां निकलना बंद हुईं।

 

इसके बाद सवारियों ने खटारा वाहन चलाने पर चालक भरत पाठक और परिचालक चंद्र मोहन पांडे के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की भी की। कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। करीब आधे घंटे बाद बस को सवारियां समेत टनकपुर के लिए रवाना किया गया। टनकपुर के एआरएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बस पूरी तरह सुरक्षित है। शॉर्ट सर्किट की वजह से धुंआ उठने की जानकारी मिली है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!