Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

कोटद्वार के स्थानीय निवासियों के एक दल ने खस्ता हाल रास्ते के निमार्ण के संबंध में नगर निगम कोटद्वार को सौंपा ज्ञापन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व में शिवपुर वार्ड नंबर-18, कोटद्वार के स्थानीय निवासियों के एक दल ने खस्ता हाल रास्ते के निमार्ण के संबंध में नगर आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार को एक ज्ञापन सौंपा और साथ ही अविलंब मरम्मत की मांग की। गौरतलब है कि शिवपुर वार्ड नंबर 18, गोपाल कॉलोनी (निकट जगदीशपुरम गेट) की लगभग 200 मीटर रास्ता पिछले लंबे समय से बदहाल स्थिति में है, स्थानीय निवासियों खासकर स्कूली बच्चों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

 

इस संबंध में अनेकों बार प्रशासन को सूचित किया गया, तब जबकि जे. ई. द्वारा रास्ते की नाप तोल भी हो चुकी है परंतु आज तक इस पर कार्य शुरु नहीं हो पाया है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में, शिवपुर निवासी कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, कांग्रेस महानगर कोटद्वार के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, सेवादल अध्यक्ष प्रवीन रावत, बृजपाल सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, गणेश नेगी,पूरण सिंह, राजमोहन सिंह नेगी, भगवती प्रसाद बुड़ाकोटी, जीवन सिंह कोली, मायाराम कंडवाल, मदन सिंह, बलवंत सिंह आदि शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!