Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

पुलिस ने 124 ग्राम अवैध स्मैक सहित किए 3 अभियुक्त गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

किच्छा- किच्छा के थाना पुलभट्टा पुलिस ने 124 ग्राम अवैध स्मैक सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए है बरामदा स्मैक की कीमत लगभग 5 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलभट्टा पुलिस ने  रात्रि  सघन चैकिग  के दौरान चौकी बरा क्षेत्रान्तर्गत बैगुल पुल के पास नेशनल हाईवे पर बिना नंबर प्लेट से एक आरोपी को 52 ग्राम स्मैक तथा दूसरे आरोपी से 50 ग्राम स्मैक तथा तीसरे के कब्जे से 22 ग्राम कुल 124 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में तीनो आरोपियों ने बताया कि यह स्मैक की खेप नानकमत्ता क्षेत्र से ला कर वह यह स्मैक किच्छा एंव पुलभट्टा क्षेत्र में नशेड़ी लोगो को बेचने के लिए आते है। पुलिस ने  आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने कहा कि नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वही पुलिस अपराधियों का आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!