Breaking News

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के साथ किया स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- 15 मई, 2024 (सू.वि.)- जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के साथ बुधवार को देर साय स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण किया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम सहित पूरे परिसर निरीक्षण किया। उन्होने स्ट्रांग रूम परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मिकों को 24 घंटे सजग रहने के साथ बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को स्ट्रांग रूम परिसर में प्रवेश न करने के निर्देश दिये।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे पैनी नजर रखने हेतु लगाये गये सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों को सीसीटीवी पर नजर बनाये रखते हुये उसके स्टोरेज व पॉवर बैकप पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होने कहा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी बिना प्रतिस्थानी के कन्ट्रोल रूम कतई नही छोडे़गें। निरीक्षण के दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी,मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, एसपी सिटी मनोज कत्याल,सहायक रिटर्निगं ऑफिसर  मनीष बिष्ट , सीओ निहारिका तोमर व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी, उधमसिंह नगर, फोन 05944-250890

और पढ़ें

error: Content is protected !!