Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

लालकुआं नगर पंचायत प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा है लगातार जागरुकता अभियान…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- लालकुआं नगर पंचायत प्रशासन की ओर से लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि शहर को गंदा होने से बचाया जा सके। इसके बावजूद कई लोग इधर-उधर ही कूड़ा फेंकते हैं अब ऐसे लोगों पर नगर पंचायत प्रशासन कार्रवाई करेगा अगर सड़क या सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंका या फिर आग लगाई तो चालान कार्रवाई के साथ ही भारी जुर्माना देना पड़ेगा। इसलिए नगर पंचायत प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

 

बताते चले कि शहर को साफ-सथुरा बनाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लगातार जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है इसके बावजूद कुछ लोग इधर-उधर कूड़ा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं अब ऐसे लोगों पर नगर पंचायत कार्रवाई करने जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि कूड़ा इधर-उधर न फेंककर कलेक्शन के लिए आने वाले को ही दें तथा सार्वजनिक एवं सड़क पर आग ना लगाए जिससे कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

 

वही प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि सूखे और गीले कूड़े को हमेशा अलग रखें इससे उसका आसानी से प्रबंधन किया जा सके।   गौरतलब है कि नगर में रोज 4 टन कूड़ा निकलता है इसके बावजूद ऐसे कई लोग हैं जोकि बाहर ही कूड़ा फेंकते हैं, इनमें घरों में रहने वाले ही नहीं, दुकानदार, रेस्टोरेंट और होटल संचालक,  भी शामिल हैं जिससे गंदगी फैलती हैं। इधर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह के अनुसार शहर में कुल 7 वार्ड हैं, जहां से रोजाना 4 टन कूड़ा निकलता है। जिसमें 60 प्रतिशत गीला और 40 फीसदी सूखा कूड़ा होता है।

 

उन्होंने ने बताया कि बाहर कूड़ा फेंकने वालों की निगरानी शुरू कर दी है इनमें आवासीय भवन स्वामी व प्रतिष्ठानों के मालिक सभी शामिल है उन्होंने कहा कि 9 मई से लागतार उनके नेतृत्व शहर के हर वार्डों का निरीक्षण कर कूड़ा फैकने वालो के चालान किए जाएगें। उन्होंने कहा कि चालानी कार्रवाई से बचने के लिए नगरवासी कलेक्शन के लिए आने वाली गाड़ी को कूड़ा उपलब्ध कराएं। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थान एवं सड़क पर आग ना लगाने की अपील की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!