Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

छुट्टी के बाद खुले अस्पताल, उमड़े मरीज……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- होली की छुट्टी के चलते तीन दिन बाद खुले सरकारी अस्पतालों में बुधवार को मरीजों की भीड़ उमड़ गई। एसटीएच में 1481 और बेस अस्पताल की ओपीडी 1154 पहुंच गई। इस दौरान मेडिसिन के साथ ईएनटी विभाग में मरीजों की भीड़ रही। उल्टी-दस्त और वायरल पीड़ित बच्चे भी अस्पताल पहुंचे। सुशीला तिवारी अस्पताल में बुधवार सुबह से मरीजों की लाइन लगी रही। सबसे अधिक 260 मरीज मेडिसिन विभाग में पहुंचे।

 

त्वचा रोग विभाग में 160, हड्डी रोग में 150, नेत्र विभाग में 120, नाक, कान और गले के संक्रमण के 128, टीबी के 150 और न्यूरो सर्जरी विभाग में 140 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। होली के दौरान भीगने और बाहर का खाने से बच्चों में उल्टी दस्त और बुखार के मामले काफी बढ़ गए हैं।

 

उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चों की भी अस्पताल में कतार रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु रखोलिया ने बताया कि उल्टी दस्त के करीब 30 और खांसी और बुखार के 50 रोगी पहुंचे। बेस अस्पताल में नाक, कान, गला, त्वचा रोग विभाग और हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां मरीजों की भीड़ रही। बेस अस्पताल में न्यूरो सर्जन के अवकाश में रहने से मरीजों को दूसरे अस्पतालों की ओर दौड़ लगानी पड़ रही है। महिला अस्पताल में भी मरीजों का दबाव अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा रहा। संवाद

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!