Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

रानीखेत में सदर बाजार स्थित परचून की एक दुकान में चानक लगी आग, आग की लपटें देख आसपास मची अफरातफरी ……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- रानीखेत में सदर बाजार स्थित परचून की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रानीखेत में सदर बाजार स्थित परचून की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने पर आसपास रहने वाले लोगों और व्यापारियों में अफरातफरी मच गई।

 

स्थानीय लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जल गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सोमवार सुबह के समय सदर बाजार स्थित कैलाश पांडे की परचून की दुकान में आग लग गई। आसपास के व्यापारी और लोग निकले तो दुकान से धुआं और आग की लपटें उठ रहीं थीं।

 

उन्होंने सूचना व्यापारी को दी। व्यापारी ने दुकान का ताला खोला तो भीतर रखा सामान जल चुका था। सभी लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना के बाद यूपीसीएल के कर्मचारियों ने घटना का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक  बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!