Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

वर्ष-2023 की  विदाई एवं नववर्ष-2024 के आगमन पर हर्षोल्लास से मनाये जश्न, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्यवाही……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा थर्टी फर्स्ट एवं नववर्ष-2024 के आगमन के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आमजन एवं पर्यटकों के सुगम व सुरक्षित आवागमन हेतु अधीनस्थ क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने निकट पर्यवेक्षण में समुचित दिशा निर्देश निर्गत किए गए हैं।

 

निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में अधीनस्थ थाना प्रभारियों एवं सहायक पुलिस कार्मिकों के साथ पैदल गस्त कर जनपद में व जनपद के पर्यटक स्थलों में आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग के साथ-साथ एल्कोमीटर द्वारा भी वाहन चालकों की लगातार चैकिंग की जा रही है साथ ही रिजोर्ट, होटल व ढाबों में भी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है

 

चेतावनीः- वर्ष-2023 की विदाई एवं नववर्ष-2024 के आगमन पर हर्षोल्लास से मनाये जश्न। हुड़दंग मचाने, छेड़खानी करने वालों व रात्रि में सड़कों पर तेज़ गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों व रात्रि 10:00 बजे के बाद भी आयोजन स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रो को जोर जोर से बजाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी

और पढ़ें

error: Content is protected !!