Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर की मुलाकात…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेयर के रूप में रामपाल सिंह के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए बधाई देते हुए उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपाल सिंह ने अपनी व्यवहार कुशलता एवं कर्मठता से रूद्रपुर की जनता के बीच अलग पहचान बनायी हैं।

 

उनके कार्यकाल निर्विवाद रहा है। जिसका लाभ पार्टी को आगामी चुनावों में भी मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजनैतिक परिदृश्य और आगामी लोकसभा एवं निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद एवं उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड तेजी से विकास की उंचाईयों को प्राप्त कर रहा है। उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में सरकार निरंतर काम कर रही है।

 

डबल इंजन की सरकार के कार्यों से विपक्ष बेचैन है। उन्होनें कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की पांचों सीटों पर एक बार फिर परचम लहरायेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा मौजूद रहे

और पढ़ें

error: Content is protected !!