Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

ज्वालापुर में कई साल पहले सामने आए शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के मामले में आखिरकार कार्रवाई हुई शुरुआत…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- उत्तराखंड में जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर में कई साल पहले सामने आए शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के मामले में आखिरकार कार्रवाई की शुरुआत हो गई है। विजिलेंस ने तत्कालीन एसडीएम व तहसीलदार समेत कई अधिकारियों और जमीन खुर्द बुद्ध कर खरीद प्राप्त करने वाले लोगों के खिलाफ देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया है। इस बड़े एक्शन से अधिकारियों और भूमाफिया समेत खेल से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

उत्तराखंड में शत्रु संपत्तियों को खुर्द करने के मामले पहले भी आते रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई है। ज्वालापुर में 10 साल से भी ज्यादा एक पुराने मामले में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर कई लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। यह संपत्ति ज्वालापुर में ईदगाह के आसपास बताई गई है।

 

जिस पर ज्यादातर हिस्से में कई-कई मंजिला मकान भी बन चुके हैं। जबकि कुछ हिस्सा अभी खाली है। इस मामले में कई बड़े अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं, जिन पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है। खबरों के मुताबिक, इस मामले में धारा 420, 467, 468, 471, 218 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!