Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

कण्डोलिया मैदान पौड़ी में किया जा रहा है  फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- जिला प्रशासन पौड़ी के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय, पौड़ी के तत्वाधान में  04 से  07 दिसम्बर, 2023 तक ओपन बालकों की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कण्डोलिया मैदान पौड़ी में किया जा रहा है। खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि  फुटबॉल मैच के शुभारम्भ अवसर पर पहला मैच पौड़ी व चमोली के बीच खेला गया।

जिसमें पौड़ी ने चमोली को 2-1 से हराकर मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच उत्तरकाशी एवं ऊधमसिंहनगर के मध्य खेला गया, जिसमें उत्तरकाशी की टीम ने 3-1 से जीत हासिल की है।  आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी  विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी  द्वारा किया गया।

अथितियों ने प्रतियोगिता में आये सभी जनपदों की टीमों से परिचय कर सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी देहरादून  रविन्द्र भण्डारी व दीपक चन्द्रजोशी,  सत्यदेव सिंह, सुरेन्द्र सिंह शाह,  चन्द्रमोहन उनियाल, सुनील सिंह रावत, आशीष कुमार, योगेश कुमार, विनोद कुकरेती सहित अन्य उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!