Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

कोटद्वार में सिद्धबली वार्षिक अनुष्ठान 1 दिसंबर से 3 दिसम्बर तक…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- कोटद्वार स्थित सिद्धपीठ श्री सिद्धबली में 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले श्री सिद्धबली वार्षिक अनुष्ठान मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष जे पी ध्यानी ने बताया कि एक दिसंबर को मेले का आरंभ सिद्धबाबा के पिंडी अभिषेक से होगा। तदोपरांत मंदिर परिक्रमा व कलश यात्रा के उपरांत एकादश कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जायेगा।

 

अपराह्न तीन बजे से बाबा की शोभा यात्रा निकाली जायेगी। दो दिसंबर को पिंडी अभिषेक व एकादश कुंडीय यज्ञ के बाद दोपहर बारह बजे से गढ़वाली भजन संध्या में लोकगायिका हेमा करासी बाबा की महिमा का गुणगान करेंगी। तीन दिसंबर को एकादश कुंडीय यज्ञ के बाद सिद्धबाबा के जागर होंगे और इंडियन आइडल फेम हेमंत बृजवासी अगला हिंदी भजन प्रस्तुत करेंगे। कहा कि अनुष्ठान को निर्विघ्न संपन्न के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी कर दिया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!