Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

विराट कवि सम्मेलन में जुटेंगे देश के जाने माने कवि……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-  विराट कवि सम्मेलन का आयोजन आगामी 20 नवम्बर को जनता इंटर कालेज में किया जाएगा। कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि काव्य पाठ करेंगे। पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं कार्यक्रम राष्ट्रीय चेतना मंच के अध्यक्ष संजय ठुकराल ने बताया कि स्वतंत्रता के नायक अमर शहीदों शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव थापर,

शिवराम राजगुरू, राम प्रसाद बिस्मिल, खुदी राम बोस, मदन लाल ढींगरा, रानी लक्ष्मी बाई, विनायक दामोदर वीर सावरकर, स- उधम सिंह कम्बोज, मंगल पाण्डे, छत्रपति शिवाजी, महाराणाप्रताप, लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, अशफाक उल्ला खां, वीर अब्दुल हमीद, राष्ट्र के महापुरूष महात्मा गांधी जी, नेताजी सुभाष चन्द्र बासे, स्वामी विवेकानंद जी, स- बल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय,

 

डा- श्यामा प्रसाद मुखजी की स्मृति में आगामी 20 नवम्बर को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन शाम 5 बजे से जनता इंटर कालेज में होगा। कवि सम्मेलन में विख्यात कवि सुदीप भोला, विनीत चौहान, शंभू शिखर, नवीन पार्थ, मुमताज नसीम, अमन अक्षर, गौरव चौहान, दीपक पारिख,शशि श्रेया आदि को आमंत्रित किया गया है।

 

कवि सम्मेलन में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। कवि सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।  पूर्व विधायक ठुकराल ने कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर कवियों का हौंसला बढ़ाने की अपील की है। इस दौरान आशीष छाबड़ा, बंटी कोली, गगन ग्रोवर उपस्थित रहे l

और पढ़ें

error: Content is protected !!