Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

राजस्व ओर खान विभाग की सतपुली में रात में बड़ी कार्यवाही, अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सतपुली- जनपद के तहसील सतपुली में मिल रही अवैध खनन की सूचनाओ का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मंगलवार देर रात 11:00 बजे राजस्व विभाग सतपुली व खनन विभाग के अधिकारियों/कार्मिकों ने सतपुली में अवैध खनन और परिवहन की सूचनाओं पर कार्यवाही/छापेमारी की गई।

जिसकी किसी के कानों-कान खबर नही लगी, इस दौरान की गई छापेमारी में विभाग द्वारा अवैध खनन में लिप्त 06 डंपर ओर 01 जे0सी0बी0 मशीन को तहसील परिसर में सीज किया गया। सभी वाहनों पर रु0 2 लाख तथा जे0सी0बी0 पर भी रु0 2 लाख का अर्थदंड लगाते हुई कार्यवाही की रिपोर्ट जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान को भेज दी गई है।

जिला खान अधिकारी रवि नेगी ने बताया कि कि प्रशासन अवैध खनन को लेकर पूरी तरह से मुस्तेद है, जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में किसी भी दशा में अवैध खनन बर्दाश्त नही किया जायेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!