Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

गांधी पार्क को खुर्द बुर्द होने से बचाने के सम्बंध में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- जिला मुख्यालय रूद्रपुर स्थित शहर के सबसे बड़े पार्क गांधी पार्क को अन्यत्र स्थानांतरित कर यहां पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाये जाने की तैयारी की जा रही है। रूद्रपुर का गांधी पार्क जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नाम से एकमात्र सबसे बड़ी विरासत है। महात्मा गांधी जी के नाम से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्मारक आदि बनाये गये हैं लेकिन रूद्रपुर में उनके नाम से बनी इस विरासत को खुर्द बुर्द किया जा रहा है।

 

गांधी जी के नाम पर बने इस पार्क से शहर के हजारों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुयी है। यहां पर दशकों से सामाजिक, धार्मिक और व्यवसायिक आयोजन के साथ साथ समय समय पर खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होता रहा है। सुबह शाम शहर के लोगों के लिए टहलने के लिए भी यह एकमात्र पार्क है। बड़ी संख्या में सुबह यहां पर लोग टहलने के लिए आते हैं। शहर की खेल प्रतिभाएं इसी पार्क में अभ्यास करके जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।

 

शहर के अंदर कोई भी इतना बड़ा स्थान नहीं है जहां पर लोग धार्मिक सामाजिक एवं अन्य आयोजन कर सकें। समय समय पर सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन का भी यह केन्द्र रहा है। व अन्य महान विभूतियों की मूर्तियां भी इसी पार्क में स्थापित हैं। जिनकी स्मृति में समय समय पर कार्यक्रमों का आयोजन भी इसी पार्क में होता है।

 

इस पार्क को खुर्द बुर्द किया गया तो कांग्रेस पार्टी इसके लिए विरोध में वृहद आंदोलन चलाने को मजबूर होगी। जिसके चलते रुद्रपुर के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापन

और पढ़ें

error: Content is protected !!