Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

आयुष्मान भव अभियान के तहत जनपद के अलग-अलग स्थान पर किया गया साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- आयुष्मान भव अभियान के तहत आज जनपद के अलग-अलग स्थान पर साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जनपद में 144 हैल्थ एंड वैलनेश सेंटर के साथ ही 49 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से 1832 लोगों की ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ओरल कैंसर जांच, टी.बी. हाइपरटेंशन, डेगूं, मलेरिया, कुष्ठ रोग आदि की जांच के साथ ही दवाइयों का वितरण किया गया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रमेश कुंवर ने बताया कि हैल्थ मेले के दौरान लाभार्थियों की आभा आईडी व आयुष्मान कार्ड बनाये गये। आयुष्मान भव अभियान के तहत शत–प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने हेतु जनपद स्तर से ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद में तैनात समस्त ए.एन.एम, आशा कार्यकर्ती, आरबीएसके टीम, और सीएचओ द्वारा लोगों का आभा पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित 5 इन्डिकेटर को पूरा कर विकासखंड पाबो से ग्राम ढौरखोली व पीपलधार का आयुष्मान ग्राम हेतु चयन किया गया है। उनके द्वारा कहा गया कि साप्ताहिक स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से जनपद में आमजन को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के साथ ही शत–प्रतिशत आयुष्मान कार्ड आभा व आईडी बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!