काशीपुर- केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा देश की संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने के बाद देशभर की महिलाओं में खुशी की लहर है तो वही पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जगह-जगह खुशी का इजहार कर रही हैं। इसी के तहत आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी तथा अबीर गुलाल उड़ाया।
इस दौरान जमकर थिरकीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई भी दी। आज देर शाम काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक में संसद में महिला आरक्षण बिल लाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद देते हुए एक दूसरे को मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों सहित काशीपुर नगर निगम की महापौर ऊषा चौधरी ने कहा कि काफी समय से यह आरक्षण बिल लटका हुआ था


जो आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेश कर महिलाओं को एक तोहफा दिया है। आज महिलाएं अपने आप को मोदी राज में सुरक्षित महसूस कर रही है और मोदी जी ने महिलाओं को संसद में बैठने का एक नायाब तोहफा दिया है। देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो मोदी जी ने आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान किया है उससे आज की महिलाएं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं । काशीपुर जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज महिलाओं को जो सम्मान मोदी ने दिया है
उससे पूरे देश की महिलाएं अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान महिला मोर्चा की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया, साथ ही मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को मिष्ठान भी खिलाई इसके साथ ही ढोल नगाड़ों पर महिला मोर्चा की महिलाएं थिरकती नजर आई। साथ ही आतिशबाजी का भी कार्यक्रम किया गया। आज महिला मोर्चा की महिलाओं ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाये।

Skip to content











