Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लोकसभा में पास होने पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में महिलाओं ने  मिष्ठान वितरण कर की खुशी जहीर……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पारित होने पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा ट्रांजिट कैम्प वार्ड नं 2 में मिष्ठान वितरण कर ऐतिहासिक कदम पर केंद्र की मोदी  सरकार का धन्यवाद करते हुए खुशी जाहिर की। विधायक बोले आजाद भारत मे महिला सशक्तिकरण की ओर केंद्र की मोदी सरकार का महिलाओं को मुख्य धारा में बड़ी संख्या में लाने पर यह ऐतिहासिक कदम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और भारतीय जनता पार्टी का महिलाओं के प्रति सम्मान की ओर यह महत्वपूर्ण कदम है। विधायक बोले लोकसभा विधानसभा में महिलाओं के लिये 33% आरक्षण लागू होना देश मे एक नई क्रांति शुरुआत है, यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है हालाकि देश के राष्ट्रपति पद वित्त मंत्री पद महिला बाल विकास के महत्वपूर्ण पद पर वर्तमान में महिला ही प्रतिनिधित्व कर रही है

 

यह हम सभी के लिये गौरव की बात है, विधायक शिव अरोरा ने कहा यह महिलाओं के लिये एक नई युग शुरुआत है अब देश मे गाँव गरीब छोटे क्षेत्रो से भी महिलाएं आगे निकल कर आयेगी ओर लोकसभा विधानसभा में प्रतिनिधित्व करेगी। वही भाजपा जिला कमल जिंदल ने भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लोकसभा पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया और साथ ही सभी महिलाओं को इस ऐतिहासिक क्षण पर बधाई दी।

 

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष शालनी बोरा, पार्षद रजनी रावत, चन्द्रकला राय, स्वाति शर्मा, श्वेता मिश्रा, प्रति धीर, मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, महि सकलानी, जिला मीडिया प्रभारी मयंक कक्कड़, जगसोर मालिक, आदेश भरद्वाज, अनिता, विनीता व अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!