Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हरीत कृषि परियोजना (जैफ-6) के तहत किया गया दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी-हरीत कृषि परियोजना (जैफ-6) के तहत विभागीय कन्वर्जेन्स (केन्द्राभिसरण) को लेकर विकास भवन सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ जिलाधिकारकी डॉ0 आशीष चौहान, उप-परियोजना निदेशक डॉ0 सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने संयुक्त रुप से द्धीप प्रज्जवलित कर किया।

 

जैफ के कार्याे को जनपद स्तरीय विभागों के सहयोग से आगे बढ़ाये जाने को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में जिलाधिकारी ने खेती-किसानी, पशुपालन, दुग्ध व वन संरक्षण से जुडे विभागों को निर्देश दिये कि जैफ के जिन कार्याे को विभागीय सहयोग से आगे बढाया जा सकता है, इन दो दिनों में ऐसे कार्याे का चिन्हिकरण करतेे हुए प्रस्ताव तैयार करना सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने जैफ के उप-परियोजना निदेशक से जैफ के कार्याे को आगे बढाने में आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों के निदान की अपेक्षा की है। ताकि जैफ के तहत निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समय से प्राप्त किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 डी0एस0 बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, एसडीओ वन विभाग लक्की शाह, उरेड़ा अधिकारी राजेश्वरी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!