Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

नदी किनारे छोड़ी गई आवारा गाय ने वहीं नवजात बछड़े को दिया जन्म…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रिखणीखाल-नदी किनारे छोड़े गये,आवारा गाय ने वहीं नवजात बछड़े को जन्म दिया। कुछ दिन पहले रिखणीखाल के चुरानी- सिद्धखाल के पास पूर्वी नयार नदी में 11 आवारा पशु नदी के तेज बहाव के बीच नदी में फंस गये थे,जिन्हें बामुश्किल पानी का बहाव कम होने पर बाहर निकाला जा सका।

 

इस बीच वहीं के स्थानीय निवासी आशु जोशी ने जानकारी दी है कि उनमें से एक गाय ने 2-3 दिन पहले नदी के किनारे ही नवजात बछड़े को जन्म दे दिया।बछड़ा स्वस्थ है।लेकिन कोई भी स्थानीय निवासी उस दुधारू गाय को पालने को तैयार नहीं है।आजकल आवारा व निरीह पशुओं की हालत ऐसी ही हो रही है कि कोई पालने को साहस नहीं कर रहा है।गाय अपने दो तीन दिन नवजात बछड़े को लेकर नदी के आसपास व जंगल में घूमती फिरती नजर आ रही है।

 

जानकारी में ये भी आया है कि इन आवारा पशुओं के कान में आधार कार्ड से लिंक टैग लगे है,इससे इनके मालिकों की पहचान आसानी से हो सकती है।यदि सम्बन्धित विभाग रुचि ले तो। लेकिन ऐसा होना असम्भव प्रतीत होता है। कहावत है” बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधेगा।इस इलाके में कयी पशु आवारा देखे जा सकते हैं लेकिन विभाग कोई ठोस कार्रवाई करने से कतराता है।सरकार दावे तो बहुत करती है लेकिन कागजों तक सीमित है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!