Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

गांजा तस्करी में दो तस्करों को 14-14 साल के कठोर कारावास के साथ 1.40 लाख रुपये अर्थदंड की सजा……. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट व द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश प्रीतू शर्मा की अदालत ने गांजा की तस्करी के मामले में दोष सिद्ध दो दोषियों को 14-14 साल के कठोर कारावास के साथ साथ प्रत्येक को 1.40 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर दोनों दोषियों को आठ- आठ माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

 

अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय को बताया गया कि 17 सितंबर 2020 को बेलबाबा मंदिर के पास चैकिंग के दौरान पुलिस को सड़क किनारे खड़ी सैंट्रो कार नजर आई। जैसे ही पुलिस की गश्ती टीम सैंट्रो कार के पास पहुंची तो कार में सवार लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 54 किलो 600 ग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद हुआ।

 

कार में यह गांजा अलग- अलग 39 बंडलों में रखा गया था।प्रतिबंधित गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों मनोज कुमार निवासी आदर्श कालोनी घास मंडी वार्ड नंबर 17 रूद्रपुर, ऊधमसिंह नगर व राजेंद्र आर्या निवासी आवास विकास जगतपुरा, रूद्रपुर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

 

शनिवार को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट व द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश प्रीतू शर्मा की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पूजा साह ने पैरवी करते हुए अपने तर्कों को साबित करने के लिए पांच गवाह न्यायालय में पेश किए।

 

बचाव पक्ष की ओर से भी अपना तर्क न्यायालय में पेश किया गया। दोनों पक्षों व गवाहों के बयानों को सुनने तथा अभिलेखों के अवलोकन के बाद न्यायाधीश प्रीतू शर्मा ने दोनों आरोपियों को दोष सिद्ध पाते हुए 14-14 साल के कठोर कारावास के साथ ही प्रत्येक को 1.40 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!