Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

हल्द्वानी-वन विभाग की अतिक्रमण के खिलाफ ज़बरज़स्त कार्यवाही ,07 एकड़ वन भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त ……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-हल्द्वानी में रविवार को उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेश एवं प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल, प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी से प्राप्त दिशा-निर्देशो के क्रम में गौलापार स्थित कालूखेड़ा कक्ष संख्या 01 एवं गाड़खरक बीट एवं अन्य वन क्षेत्रों से वन विभाग की टीम ने लगभग 07 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

अतिक्रमण मुक्त वन भूमि पर हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा 1500 विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया।इधर उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा ममता चंद ने बताया कि यह कार्यवाही मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा दिये गए आदेश एवं प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के क्रम में की गई है।

 

आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रहेगी।वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नही जाएगा।

 

रविवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा ममता चंद, अजय लिंग्वाल प्रशिक्षु ACF, वन क्षेत्राधिकारी, जौलासाल एवं डाण्डा, सुनील शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी, छकाता,कैलाश गुडवन्त और भारी संख्या में हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम दल बल के साथ मौजूद रही।

और पढ़ें

error: Content is protected !!