Breaking News

उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक बूथ मजबूत करने की रणनीति पर भाजपा का महामंथन, जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी बोले—‘बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत’ ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा

बूथ मजबूत करने की रणनीति पर भाजपा का महामंथन, जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी बोले—‘बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – ऊधमसिंह नगर के जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे खिलेन्द्र चौधरी का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद जिला कार्यालय में बूथ सशक्तीकरण अभियान की जिला कार्य योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे ने किया। जिला महामंत्री तरुण दत्ता कार्यक्रम के संयोजक तथा हिमांशु शुक्ला और आदेश चौहान सह-संयोजक रहे।

कार्यकर्ताओं की डिजिटल प्रोफाइलिंग और सत्यापन पर जोर

प्रदेश आईटी सह-संयोजक अमित चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ता नियुक्ति, डिजिटलाइजेशन, प्रोफाइलिंग और सत्यापन की प्रक्रिया समझाते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जानकारी को व्यवस्थित एवं सत्यापित रखने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की प्रभावी टीम तैयार करना जरूरी है। डिजिटल माध्यमों के उपयोग से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित किया जा सकता है।

‘बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत’

जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी ने कहा कि बूथ भाजपा संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ मजबूत होगा तो संगठन स्वतः मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर लगातार संपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और नियमित संवाद को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कार्यकर्ता नियुक्ति, सत्यापन और प्रोफाइलिंग के साथ डिजिटल माध्यमों का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए। सभी पदाधिकारी बूथ को केंद्र में रखकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर

जिला सह प्रभारी साकेत अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ सशक्तीकरण अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला महामंत्री रमेश जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गंभीर धामी, मोहिनी पोखरियाल, किशन सिंह टिन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला नैनीताल प्रभारी विवेक सक्सेना, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, सह प्रभारी जिला नैनीताल रणदीप पोखरियाल समेत जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!