Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

हल्द्वानी-बेटे की जान लेने के आरोप में कैद पिता की तबीयत बिगड़ने से मौत……….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-अपने बेटे की चाकू से गोदकर जान लेने वाले आरोपी की हल्द्वानी जेल में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया था। लालपुर सितारगंज निवासी सलविंदर सिंह (65) ने 17 अगस्त को मामूली विवाद में अपने बेटे दलजीत सिंह (35) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

 

आरोपी को 18 अगस्त को हल्द्वानी जेल लाया गया था। जेल में आने के बाद सलविंदर सिंह की तबीयत खराब हो गई। साथ ही वह मानसिक तौर पर भी परेशान चल रहा था। ज्यादा तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए 24 अगस्त को एसटीएच में भर्ती कराया गया।

 

वहां भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

नशे का आदी था आरोपी…..

हल्द्वानी-हल्द्वानी उपकारागार से जुड़े सूत्रों से जानकारी मिली कि सलविंदर सिंह नशे का भी आदी था। गिरफ्तार होने के बाद उसे नशे करने को नहीं मिल रहा था।

 

साथ ही वह मानसिक तौर पर भी परेशान रहने लगा। इस वजह से उसकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे का कहना है कि आरोपी अपने बेटे की हत्या करने के जुर्म में हल्द्वानी उपकारागार में बंद किया था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!