Breaking News

हल्द्वानी में 1.50 करोड़ से बना उपनल का नया कार्यालय, गणेश जोशी ने किया उद्घाटन; विदेशों में रोजगार की तैयारी तेज नैनीताल पुलिस परिवार ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव, मधुबन वाटिका में संस्कृति और उल्लास का दिखा रंग रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला को रोका, गले से सोने की चेन झपटी और धक्का देकर स्कूटी सवार फरार दमुवाढूंगा में रकसिया नाले के तेज बहाव में बहा बाइक सवार , बाइक फंसने से बाल-बाल बची जान शांतिपुरी में गौला नदी का तेज बहाव बना काल, नहाने गया स्कूली छात्र लापता; रेस्क्यू अभियान जारी उत्तराखंड में फिर बदला मौसम इन पांच जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

वन सुरक्षा दल ने साल मिश्रित जलौनी का अवैध अभिवहन करने पर सीज किया एक पिकप …….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी और उप प्रभागीय वनाधिकारी के दिशा निर्देशन में वन अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वन सुरक्षा दल को शनिवार को मुखबिर खास द्वारा दी गई सूचना कि किच्छा सितारगंज मार्ग से 01 पिकप में साल मिश्रित जलौनी अवैध रूप से बिना प्रपत्र के चोरी करके ले जाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत वन सुरक्षा दल की टीम द्वारा उक्त मार्ग पर घेराबंदी की गई,

 

समय सायं लगभग 07.10 pm पर किच्छा सितारगंज मार्ग में Uk06CB4483 पिकप को आते देख जांच हेतु रोकने का इशारा किया गया, टीम को देखकर वाहन चालक मार्ग के किनारे वाहन खड़ा करके भाग गए। वाहन की खाना तलाशी लेने पर वाहन में अवैध साल मिश्रित जलौनी लदी पायी गई। वाहन की खाना तलाशी में मिश्रित जलौनी संबंधी कोई भी वैध प्रपत्र मौके पर नहीं मिला। वाहन उक्त के चालक/ स्वामी द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा26-1(छ) 41,42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया गया है।

 

उक्त वाहन को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से ढोला वन चौकी परिसर में  इंदर लाल आर्य, उप राजिक बाराकोली रेंज की सुपुर्दगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सुरक्षित खड़ा कर दिया गया। टीम में  दिनेश चंद्र बुधलाकोटी वन दरोगा, पान सिंह मेंहता,वन दरोगा, निर्मल रावत वन दरोगा,सोनू कुमार वन आरक्षी, नरेंद्र पांडे वन आरक्षी वाहन चालक चंदन सिंह मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!