Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थित भाजपा के ज़िला कार्यालय में ध्वजारोहण करते मंत्री जोशी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी….

रुद्रपुर- रुद्रपुर में  गरुवार को  प्रदेश के कृषि और कृषक कल्याण और जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर रुद्रपुर स्थित भाजपा के ज़िला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति और विश्व की चौथी सैनिक शक्ति भारत है।

 

उन्होंने कहा आज विश्व को खाद्यान्न निर्यात करने वाला और 70 से अधिक देशों को हथियार देने का काम भी आज भारत देश कर रहा है। मंत्री जोशी ने कहा इन 74 सालों में देश ने बहुत तरक्की की है। उन्होंने कहा मेक इन इंडिया का नाराज हो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है, उसको साकार करने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर निरंतर कार्य कर रही है।मंत्री जोशी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है।

 

उन्होंने कहा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है उसे हमें सबको मिलकर पूरा करने में आगे आना होगा।इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, ज़िला अध्यक्ष कमल जिंदल, ज़िला महामंत्री सतीश गोयल, अमित नारंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!