Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

विधायक शिव अरोरा ने गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में किया ध्वजारोहण…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 एलाइंस कालोनी, देव होम्स के कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा हुए शामिल…..

रुद्रपुर- 74वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहाँ देश आजादी के अमृतमहोत्सव को पूरे भारतवर्ष में मना रहा है । वही विधायक शिव अरोरा ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर रुद्रपुर गांधीपार्क में भारत माता की जय के घोष के साथ ध्वजारोहण किया और विधायक ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गांधीपार्क स्थित तिरंगे के पास विधायकनिधि से सौन्दर्यकरण के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा आज देश गणतंत्र दिवस की 74वे वर्ष को मना रहा है और हमको इस खुली हवा का वातावरण देने वाले उन महान शहीद बलिदानियो का योगदान कभी भुलाया नही जा सकता।

 

उनके पराक्रम ओर अद्म्य साहस के बल पर देश फिर से अपना गौरव वापस प्राप्त करने की ओर विश्व पटल पर आगे बढ़ रहा है। वही विधायक शिव अरोरा ने लोकार्पण के दौरान कहा कि यह मेरे लिये गर्व का विषय है कि उनको राष्ट्र के मान ओर शान तिरंगे के पास सौन्दर्यकरण कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वही विधायक शिव अरोरा एलाइंस कालोनी में भी आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और तिरंगे को सलामी देकर सभी कालोनीवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उधर देव होम्स कालोनी में भी विधायक शिव अरोरा ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चो द्वारा की राष्ट्र संस्कृति पर बच्चो ने दी  गयी प्रस्तुति पर उनके राष्ट्र के प्रति प्रेम पर उत्साहवर्धन किया।

 

विधायक शिव अरोरा ने समस्त क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और संकल्प व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से एक बेहतर विकसित रुद्रपुर के निर्माण के वह लगातार कार्य कर रहे हैं। इस दौरान पार्षद दिव्या अनेजा, सोनू अनेजा, रजनी रावत, मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, योगेश वर्मा, अनिता बरेठा, शालनी बोरा,राजीव चौधरी,फरजाना बेगम, अनमोल विर्क, नरेश उप्रेती, बिट्टू चौहान, वन्दे मातरम ग्रुप से संजय आर्य,विधान पांडेय, मदन दिवाकर, शलेन्द्र रावत,मोहित कक्कड़,राज परगाई,राजेश डाबर, हरनाम चौधरी, डॉ सीमा अरोरा,राजकुमार चौधरी, राजकुमार मुंजाल,सुधीर चौधरी,छत्रपाल राठौर, व अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!