Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

उन्होनें कहा तुम मुझे खून दो  में तुम्हें आजादी दूंगा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर रामपाल सिंह ने किया माल्यार्पण…. 

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश की आजादी में जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता….

रूद्रपुर- देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए मेयर रामपाल सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संजय नगर खेड़ा और ट्रांजिट कैंप स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश की आजादी में जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके महान त्याग और बलिदान की बदौलत देश गुलामी की जंजीरों से मुक्त हुआ। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अपने क्रांतिकारी तेवरों से ब्रिटिश राज को हिलाकर रख दिया था।

 

उन्होनें तुम मुझे खून दो में  तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिंद जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई उर्जा देने का काम किया था। नेताजी बोस ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिनसे आज भी युवा वर्ग प्रेरणा लेता है। नेताजी की देश भक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होनें स्वतंत्रता सग्राम में हिस्सा लेने के लिए सिविल सर्विस की नौकरी छोड़ दी और देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करने की लड़ाई में जी जान से जुट गये। उन्होंने आजाद हिंद सरकार की स्थापना करते हुए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। पूर्ण स्वराज के लिए वह कई बार जेल गये। ऐसे महान क्रांतिकारी देशवासियों के दिलों में आज भी जिंदा है।

 

उन्होंने कहा कि आज युवाओं में नेताजी बोस जैसी देश भक्ति की आवश्यकता है। तभी हम देश को विश्व गुरू बनाने में सक्षम होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम दत्ता, उत्तरी मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, तरुण दत्ता, प्रभात स्वर्णकार, परिमल मंडल, शिव कुमार राय, अखिल विश्वास, डीके गंगवार पार्षद विधान राय, शिव कुमार गंगवार, मदन दिवाकर विजय डे, शंकर विश्वास, आदेश भारद्वाज, अरुण मंडल, रमेन विश्वास, असित बाला,सहित आदि लोग उपस्थित रहे

और पढ़ें

error: Content is protected !!